This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi | जानें सेब के सिरके का सेहत से क्या होता है कनेक्शन!

Health & Wellness
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Dec 1, 2025
Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi | जानें सेब के सिरके का सेहत से क्या होता है कनेक्शन!
Likes9 Likes|
Read time4 min

बदलती जीवनशैली के चलते वज़न बढ़ना, ब्लड शुगर, डाइजेशन, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याएँ होना बहुत ही आम है. यह ऐसी समस्याएँ हैं, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं. हालाँकि, समय रहते अगर इन समस्याओं पर ग़ौर किया जाये, तो इनसे बचा जा सकता है. साथ ही, भविष्य में इनके होने की आशंका को भी कम किया जा सकता है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको बताएँगे कि कैसे आप सेब के सिरके यानी कि एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) की मदद से इन सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं.

एप्पल साइडर विनेगर के फ़ायदे (Benefits of Apple Cider Vinegar in Hindi)

एप्पल साइडर विनेगर में एसिडिक एसिड, एंजाइम,बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी, विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं. इसके औषधीय गुणों के कारण ही यह काफ़ी समय से किसी न किसी रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. सेहत को इससे ये टॉप 10 फ़ायदे होते हैं :

1. वज़न घटाने में मदद करे (Supports weight loss)

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) भूख को कंट्रोल और केलोरी के सेवन को कम करने में मदद करता है. इससे पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिसके चलते वज़न कम करने में मदद मिलती है.

2. ब्लड शुगर लेवर को कम करे (Lowers blood sugar levels)

ACV को इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए जाना जाता है, जिसके चलते टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज किया जा सकता है.

3. डाइजेशन में सुधार करे (Improves digestion)

एप्पल साइडर विनेगर पेट में एसिड प्रोडक्शन को बढ़ाता और पेट फुलने व गैस की समस्या को कम करता है. इस तरह यह पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है.

4. इम्यूनिटी को बूस्ट करे (Boosts immunity)

एप्पल साइडर विनेगर एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जिसके कारण यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है और इंफेक्शन के रिस्क को कम करता है.

5. त्वचा की हेल्थ में करे सुधार (Improves skin health)

एसीवी मुँहासों पर काम करता है, त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रखता है और त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इस तरह एसीवी त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होता है.

6. बालों की हेल्थ में सुधार करे (Enhances hair health)

एसीवी डैंड्रफ को कम करता है, स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित करता है और बालों में चमक लाने में मदद करता है. इस तरह एसीवी बालों के लिए फ़ायदेमंद होता है.

7. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करे (Improves heart health)

एसीवी ब्लड में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करके हृदय स्वास्थ्य (Heart health) में सुधार करने में मदद कर करता है, ताकि हृदय से संबंधित समस्याओं को कम किया जा सके.

8.हड्डियों को मज़बूत करे (Improves bone health)

ACV शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाकर हड्डियों को मज़बूत करने में मदद कर सकता है. इस लिहाज से अगर देखा जाये तो एसीवी हड्डियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है.

संक्षेप में कहें तो एप्पल साइडर विनेगर एक पावरफुल नेचुरल नुस्खा है, जिससे हेल्थ को कई तरह के फ़ायदे होते हैं. इसे डेली रूटीन में शामिल करके आप अपने सम्पूर्ण स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.